झाबुआ

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल एवं ई-स्कूटी की राशि प्रदान की*

झाबुआ, 01 नवम्बर 2026। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज 2026’ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से ‘कृषि लोकोत्सव 2026’ के अंतर्गत 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक आयोजित ‘किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज 2026’ प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी की राशि प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता ग्राम घुघरी, तहसील पेटलावद के श्री नरेंद्र पोरवाल को 7 लाख 26 हजार रुपये मूल्य का ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार विजेता ग्राम मदरानी, तहसील मेघनगर के श्री अरुण बारिया को 1 लाख 68 हजार रुपये मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय पुरस्कार विजेता ग्राम सामली, तहसील पेटलावद की श्री मोती मेड़ा को 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य की ई-स्कूटी प्रदान की गई।

प्रथम पुरस्कार विजेता श्री नरेंद्र पोरवाल ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में उन्होंने सहभागिता की थी। प्रतियोगिता में चयन एवं लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

द्वितीय पुरस्कार विजेता श्री अरुण बारिया ने बताया कि उन्होंने वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्हें द्वितीय पुरस्कार के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल प्राप्त हुई। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार विजेता श्री मोती मेड़ा के पुत्र ने बताया कि वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज प्रतियोगिता में 24 मिनट में 24 प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रतियोगिता में सहभागिता के उपरांत तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटी प्राप्त हुई। उन्होंने भी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button