*वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान पूरे देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है: आरिफ नसीम*
*चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता चुनाव आयोग की जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों पर उठाए सवाल 1 नवंबर को दिल्ली में होगी महारैली*




{संवाददाता: अमन सिंह} झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के प्रभारी मोहम्मद आरिफ नसीम ने आज ब्लॉक अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का अभियान है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद देश की राजनीति में बदलाव आया है और सत्ता में बने रहने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
उन्होंने चंडीगढ़ में चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के चयन की प्रक्रिया तथा चुनाव आयुक्तों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश की चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए।
पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता की आशंका को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। वोट के अधिकार की रक्षा करना केवल राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से मताधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अभियान से जुड़ने की अपील की।
मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता ने कहा कि बताया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची की शुद्धता, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका विधायक वीर सिंग भूरिया पूर्व विधायक बाल सिंह मेडा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल डामोर संगठन मंत्री शंकर सिंह भूरिया प्रवक्ता साबिर फिटवेल जितेंद्र सिंह राठौर हेमचंद डामोर कालू सिंह नलवाया रूप सिंह डामोर मानसिंह मेडा नटवर सिंह डोडियार नर्वेश अमलियार गोरी कटारा आयुष ओहरी गंगा मोहनिया सुनीता अलावा बबलू कटारा मन्नालाल हामड़ यामिन शेख कैलाश डामोर हर्ष जैन चैन सिंह डामोर दिनेश गहरी गुफरान कुरैशी विशाल राठौड़ शाहिद समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष उपस्थित थे



