ब्रेकिंग न्यूज़ — पत्रकार पर हमला छाबड़ा पेट्रोल पंप पर पत्रकार जावेद खान पर जानलेवा हमला, पत्रकारों में आक्रोश

घायल पत्रकार को साथी पत्रकारों ने पहुंचाया जिला अस्पताल, हालत नाजुक होने पर दाहोद रेफर

झाबुआ। जिला मुख्यालय स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप पर इंडिया न्यूज़ के पत्रकार जावेद खान पर पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पत्रकार जावेद खान पेट्रोल पंप परिसर में ही बेहोश हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार साथी मौके पर पहुंचे और घायल पत्रकार को दोपहिया वाहन से झाबुआ के शासकीय अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उन्हें गुजरात के दाहोद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है। पत्रकार साथियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, झाबुआ कोतवाली थाना प्रभारी रमेश भास्करे के अनुसार पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारी को हिरासत में लिया है।



