बामनिया

देशभक्ति और उत्साह के साथ मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, छात्रावास दिवस पर दिखी सांस्कृतिक छटा

{संवाददाता: अमन सिंह}  झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़

झाबुआ। वीरांगना रानी दुर्गावती सीनियर कन्या छात्रावास बामनिया में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्यनारायण शर्मा  जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती रामकन्या  संजय मखौड़ तथा विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री ब्रजभूषण परिहार (गुड्डू भैया) , अजय जैन  , प्राचार्य श्री पी एल चौहान ,कार्यक्रम के नोडल पलक अधिकारी श्रीमती दीपमाला भूरिया, पालक  समिति अध्यक्ष श्रीमती सी गजेंद्र मुनिया एवं उपाध्यक्ष श्रीमती हुकली निनामा अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के महत्व तथा छात्रावास दिवस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कैलाश वसुनिया ने किया।

अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का छात्रावास अधीक्षक श्रीमती ममता गार्वे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button