झाबुआ

झाबुआ पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल: “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” का हुआ भव्य आयोजन

{संवाददाता: अमन सिंह}  झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश पुलिस विभाग (सामुदायिक पुलिसिंग) के संयुक्त तत्वावधान में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, क्षमता निर्माण तथा विभिन्न जन-जागरूकता विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।


* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.सी. सिन्हा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ के उद्देश्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए युवाओं को यातायात जागरूकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करके अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही, डिजिटल दौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर सुरक्षा के उपायों को अपनाने और असामाजिक गतिविधियों व हुड़दंग पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन मर्यादा’ की महत्ता के बारे में जागरूक किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया द्वारा जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे कैसे बढ़ें, इस पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं का अनुशासित, सजग और कानून का पालन करने वाला होना बेहद आवश्यक है।

एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति साबनानी ने समावेशी समाज की अवधारणा को समझाते हुए देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए कानून तकनीक, पारदर्शिता और त्वरित न्याय पर आधारित हैं। इसके साथ ही, उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, पॉक्सो एक्ट, महिला अधिकारों और संकट के समय मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी साझा की।

रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. मनीषा सिसौदिया ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा इंटरनेट के सुरक्षित व सही उपयोग तथा डिजिटल नागरिकता के तौर-तरीकों की जानकारी साझा की गई।

यातायात पुलिस टीम द्वारा सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों के अनिवार्य रूप से पालन करने के बारे में बताया गया।
संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

उपनिरीक्षक श्रीमती अनिता तोमर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उससे दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में मैजर डॉ. गोपाल भूरिया द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, पुलिस अधिकारियों एवं प्राध्यापकों, विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन उपनिरीक्षक श्री प्रकाश चौहान द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button