*चौकी पिटोल, थाना कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*
* *पिकअप वाहन से माउंट कंपनी की 227 पेटी टिन बीयर जब्त, कुल 2,724 बल्क लीटर अवैध शराब सहित वाहन जब्त*
* *जब्त मश्रुका की कुल कीमत ₹19,46,376/-*



{संवाददाता: अमन सिंह} झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेंद्र पाटीदार* के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया* एवं एसडीओपी झाबुआ *श्रीमती मोनिका सिंह* के मार्गदर्शन में चौकी पिटोल, थाना कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से माउंट कंपनी की *227 पेटी* टिन बीयर जब्त की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 2,724 बल्क लीटर तथा शराब एवं वाहन सहित *कुल मश्रुका की कीमत ₹19,46,376/*- आंकी गई है।
*घटना का विवरण*-
दिनांक 25.10.2026 को चौकी पिटोल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-KD-8020 में अवैध शराब भरकर धार की ओर से इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47 होते हुए पिटोल की ओर लाई जा रही है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल इंदौर-अहमदाबाद हाईवे क्रमांक 47 पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोक लिया।
वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर वाहन में माउंट कंपनी की टिन बीयर की कुल 227 पेटियां भरी हुई मिलीं जिसकी कीमत लगभग ₹7,46,376/- है।
इस प्रकार कुल 227 पेटी टिन बीयर, 2,724 बल्क लीटर अवैध शराब, जब्त की गई। साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP-09-KD-8020, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,00,000/- है, को भी जब्त किया गया।
इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल ₹19,46,376/- का मश्रुका जब्त किया गया।
उक्त मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 1019/2026, धारा 34(2), 36 एवं 46 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली श्री राजेंद्रसिंह भदोरिया,चौकी प्रभारी पिटोल श्री उप निरीक्षक अशोक बघेल, सउनि श्री सुरसिंग चौहान, आरक्षक कैलाश सोलंकी, आरक्षक कुबेर सोलंकी, आरक्षक गोपाल झनिया, आरक्षक नानुराम जर्मन एवं वाहन चालक आरक्षक अनसिंह भुरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।




