झाबुआ
ग्राम बावड़ी में कुदरत का अद्भुत नजारा! किसान गुमान के खेत में बोरिंग से निकला तेज पानी, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
ग्राम बावड़ी में कुदरत का अद्भुत नजारा! किसान गुमान के खेत में बोरिंग से निकला तेज पानी, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

{संवाददाता: अमन सिंह} झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ। ग्राम पंचायत बावड़ी में किसान गुमान के खेत में बोरिंग से तेज धार में पानी निकलने का नजारा देखने को मिला। पानी की तेज धार देखकर आसपास के ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने पहुंचे।
खेत में बोरिंग से तेज पानी निकलने की घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। मौके पर पहुंचे लोग इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान नजर आए।



