झाबुआ

मोहनपुरा गोकशी मामला: गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस, राजगढ़ नाके से कोर्ट तक पैदल ले गई पुलिस

झाबुआ। मोहनपुरा में सामने आए कथित गोकशी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालू, टिल्लू और रिजवान को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।
आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन राजगढ़ नाके के पास खराब हो गया। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को पैदल ही कोर्ट तक लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में काफी हलचल देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि कोर्ट तक ले जाते समय आरोपियों द्वारा नारे लगाए जाने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इधर, स्थानीय लोगों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोपियों के मकानों में किसी प्रकार का अवैध निर्माण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button