झाबुआमेघनगर

ऑपरेशन गो-वंशम्” के तहत झाबुआ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
गोवंश वध के मामले में 24 घंटे के भीतर 02 आरोपी गिरफ्तार

{संवाददाता: अमन सिंह}  झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़

झाबुआ पुलिस द्वारा गोवंश वध एवं पशु क्रूरता की रोकथाम हेतु संचालित “ऑपरेशन गो-वंशम्” के तहत थाना मेघनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश वध के एक गंभीर मामले में प्रकरण दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 23.10.2026 को दोपहर ग्राम तुमड़िया गुवाली में मकना पिता कालु भूरिया के घर के बाहर गोवंश वध की सूचना प्राप्त होने पर चौकी रम्भापुर, थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 248/2026 के अंतर्गत धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 4, 5 एवं 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 तथा धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई :-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं एसडीओपी थांदला श्री राजेश सुलिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक श्री रमेश चौहान को तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण :-

1. मकना पिता कल्ला भूरिया, निवासी तुमड़िया।
2. वजिया पिता नूरसिंह भूरिया, निवासी तुमड़िया।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी तथा प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी पतारसी कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

झाबुआ पुलिस की सख्त चेतावनी :-

जिले में गोवंश वध एवं गोवंश से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को
किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की धरपकड़ एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झाबुआ पुलिस निरंतर सक्रिय है। “ऑपरेशन गो-वंशम्” के तहत गोवंश संरक्षण एवं पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस टीम का योगदान :-

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चौहान, उप निरीक्षक श्री बृजेन्द्र छाबरिया, सउनि श्री अरविन्द, प्रधान आरक्षक भारत, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र रावत, आरक्षक सौरभ, आरक्षक दीपक कुमार, आरक्षक रमेश, आरक्षक अजीत एवं आरक्षक विक्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button