झाबुआ

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में 1 लाख 12 हजार 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य* वनमंडल झाबुआ द्वारा छह स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित*

कलेक्टर डॉ. भरसट ने नवागांव में जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम में की सहभागिता*

{ संवाददाता: अमन सिंह }

झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़ ]   झाबुआ, 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से वनमंडल झाबुआ द्वारा 1 लाख 12 हजार 500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में वनमंडल झाबुआ के अंतर्गत छह स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम वन परिक्षेत्र झाबुआ के कक्ष क्रमांक 406, नवागांव बीट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने सहभागिता कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वन क्षेत्र के संवर्धन एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य वन क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जनभागीदारी के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उप वनमंडल अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई, डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर, परिक्षेत्र अधिकारी श्री पप्पू सिंह वास्केल, परिक्षेत्र सहायक श्री मानसिंह भूरिया, ग्राम पंचायत गड़वाड़ा के सरपंच श्री सोमजी डामोर, वन सुरक्षा समिति के श्री मुन्ना कतीजा सहित ग्रामीण वन समिति के सदस्य एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button