Uncategorizedझाबुआ

झाबुआ में गौवंश की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी क्रांति सेना और जयस ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

{ संवाददाता: अमन सिंह } झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़

संजेली, रूपगढ़, मोहनपुरा और बेड़ावली में गौवंश से जुड़ी घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग

झाबुआ। जिले में गौवंश की सुरक्षा को लेकर सामने आ रही घटनाओं के विरोध में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने आवाज उठाते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले में गौवंश से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में संजेली, मेघनगर क्षेत्र, रूपगढ़, मोहनपुरा तथा बेड़ावली सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामने आए गौवंश से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से प्रत्येक मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि गौवंश की सुरक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक शांति से भी जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

10 प्रमुख मांगों के जरिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया

ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई हो। साथ ही दर्ज एफआईआर, गिरफ्तार आरोपियों, जांच की प्रगति और न्यायालयीन कार्रवाई की जानकारी नियमानुसार सार्वजनिक की जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किसी भी मामले में कार्रवाई कानून के दायरे में और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए। किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ बिना कानूनी आधार के कार्रवाई नहीं की जाए तथा सभी मामलों में निष्पक्षता बरती जाए।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून का पालन कराना और जिले में शांति एवं सद्भाव बनाए रखना है।

प्रतिनिधियों ने अवैध गौवंश वध, अवैध परिवहन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button