*ऑपरेशन मर्यादा के तहत झाबुआ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*झकनावदा पुलिस चौकी टीम ने अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को पकड़ा*
*पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी।*


{संवाददाता: अमन सिंह} झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़
झाबुआ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में *ऑपरेशन मर्यादा* के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कल रात्रि पुलिस चौकी झकनावदा पुलिस टीम व्दारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम झकनावदा–उमरकोट रोड पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध रूप से 12 बोर का देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरूध्द थाना रायपुरिया पर अपराध क्रमांक *332/2026, धारा 25(1), 27 आयुध अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान *पारस उर्फ पारु पिता बापू निनामा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जवानपुरा* के नाम से हुई पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामद कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं श्री रविंद्र सहित आरक्षक बबलू पंचोली, राजू मुवेल, दीपक अलावा एवं राधेश्याम दुबेला की सराहनीय भूमिका रही।
झाबुआ पुलिस आमजन की सुरक्षा, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।



