



{संवाददाता: अमन सिंह} झाबुआ ब्रेकिंग न्यूज़
मेघनगर। सेंट अर्नोल्ड चर्च, मेघनगर में आयोजित तीन दिवसीय झाबुआ डायोसिस स्तरीय सेंट अर्नोल्ड कप इंटर-पैरिश फुटबॉल टूर्नामेंट का 21 अक्टूबर को रोमांचक समापन हुआ। 19, 20 और 21 अक्टूबर तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें सेमीफाइनल और फाइनल मैच ने दर्शकों का भरपूर उत्साह बढ़ाया।
मेघनगर ने पंचकुई को 1-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुकाबला मेघनगर और पंचकुई की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन मेघनगर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।
*थांदला ने टाईब्रेकर में हासिल की जीत*
दूसरे सेमीफाइनल में थांदला और मेघनगर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद टाईब्रेकर में थांदला की टीम ने बाजी मारते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
*दोपहर बाद खेला गया खिताबी मुकाबला*
दोपहर 4 बजे मेघनगर और थांदला की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार तालमेल, तेज गति और जीतने के जज्बे के साथ खेल दिखाया। मुकाबले में दोनों ओर से कड़ी चुनौती देखने को मिली। खिलाड़ियों के संघर्ष और मेहनत ने फाइनल को बेहद रोमांचक बना दिया। अंतिम परिणाम के अनुसार, विजेता टीम: थादला ने 2 गोल दागे वही, जबकि उपविजेता टीम: मेघनगर ने 1 गोल दाग पाई। इस तरह तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
विजेता टीम थादला को 15000 हजार एवं उप विजेता टीम मेघनगर को 11000 हजार रुपये ओर कप के साथ सम्मानित किया गया।
*आकर्षक इनाम के हकदार रहे*
रेफरी का फूल माला के साथ स्वागत प्रतिक चीन्ह देकर समान किया गया। बेस्ट गोल कीपर के लिए थादला टीम के आकाश डामोर को सम्मानित किया गया। बेस्ट गोल स्कोरर तनिशक कटारा को मिला। मेघनगर टीम के खिलाडी हिमेश को 500 रुपये का नगद पुरुषकार सेमी फाइनल मे गोल दागने पर दिया गया।
*खेल प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित*
प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न पैरिश की टीमों को खेल के माध्यम से एक मंच प्रदान करना।खिलाड़ियों में अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। सेंट अर्नोल्ड कप ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान किया। फाइनल मैच की दोनों टीम को बधाई देने के लिए विधायक वीरसिंह भूरिया भी पहुँचे ओर दोनों टीम के खिलाडियों को बधाई दी।
*इनका रहा सारानीय सहोग*
फादर जोमोन जेम्स, फादर डिमॅलॉ, सिस्टर जेनी सहित आयोजक समिति के आनंद मेडा, जिम्मी निर्मल, जेवियर चरेल, विजय गानावा, कलसिंह भूरिया, सुशील सिंगाड़िया, जेम्स पॉल, प्रकाश डामोर, रितेश सिंगाड़िया, लीला डामोर, जोनु मडोरिया, शांतिलाल कतीजा, फ्रांसीस कटारा सहित मेघनगर टीम के सभी खिलाडियों ने अपना सहयोग प्रदान कर फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया।





