गुज्जरपाड़ा के जंगलों में फिर गौवंश कटने की खबर, आखिर कब रुकेगा यह सिलसिला?

आखिर कब थमेगा गौवंश कटने का सिलसिला? पुलिस-प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल”
मेघनगर। मेघनगर के समीप गुज्जरपाड़ा क्षेत्र के जंगलों में एक बार फिर गौवंश के काटे जाने की घटना सामने आने की सूचना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आखिर कानून में सख्त प्रावधान और लगातार कार्रवाई के दावों के बावजूद गौवंश से जुड़ी ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों सामने आ रही हैं? जंगलों और सुनसान इलाकों में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी क्यों नहीं हो पा रही है?
घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। हिंदू समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मांग की है।
सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं, बल्कि लगातार सामने आ रही घटनाओं पर लगाम लगाने का है। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं।



